बिक्रमगंज/रोहतास
अनुमंडल मुख्यालय के इंदू तपेश्वर सिंह महिला कॉलेज में कोरोना वायरस के लिए सहायता केंद्र बनाया गया है। एसडीओ विजयंत ने बताया कि अनुमंडल स्तर यह सहायता केंद्र काम करता रहेगा। साथ ही सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी सहायता केंद्र खोले गए हैं। जिसमें बीडीओ व थानाध्यक्ष को नोडल पदाधिकारी बनाया गया गया। एसडीओ व एसडीपीओ को अनुमंडल स्तरीय नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। जिस समाजिक संगठन, संस्था व अन्य लोगों को सहायता राशि देनी है, वे प्रखंड व अनुमंडल मुख्यालय में दे सकते हैं।