पटना बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
पटना : भोजपुरी भाषा को भारतीय संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग को लेकर भोजपुरी जन जागरण अभियान ने पटना के गर्दनीबाग में राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। धरना का अध्यक्षता कृष्ण कुमार ने किया। विदित हो कि भोजपुरी भाषा को भारतीय संविधान में शामिल कराने की मांग बहुत पूराना है। कृष्ण कुमार ने कहा कि हम भोजपुरी भाषा को लेकर बहुत सालों से काम कर रहे हैं पर इसको भाषा का दर्जा न मिलना दुखद है। सरकार इसे संविधान में शीघ्र शामिल करे। युवा कवि एवं अभिनेता अभिषेक भोजपुरिया ने कहा कि बिहार सरकार से मांग किया कि विधानसभा से विधेयक पास कर के केन्द्र सरकार को भेजे तथा केन्द्र सरकार से कहे कि इसको संवैधानिक मान्यता दे। इसके साथ ही हमारी मांग है कि बिहार में द्वितीय राज्यभाषा का दर्जा बिहार सरकार दे। इसके अलावे अलावे भोजपुरी अकादमी को सुचारु रुप से क्रियान्वयन कर के भोजपुरी अकादमी को सुदृढ़ करे। डाॅ० रंजन विकास ने कहा कि भोजपुरी साहित्य में बहुत काम हो रहा है। इसको लेकर हमलोगों ने ई-भोजपुरी लाईब्रेरी भोजपुरी साहित्यांगन बना के भोजपुरी साहित्य को दुनिया भर में एक क्लीक पर उपलब्ध करा रहे हैं। राजकिशोर ठाकुर ने कहा कि इस भाषा को बहुत पहले शामिल हो जाना चाहिए था संविधान में पर अब तक राजनीति का शिकार बनी रही। अशोक सिंह ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांग नहीं मानती तो आने वाले चुनाव में भोजपुरी भाषी लोग अपने नेताओं को सबक सिखाएंगे।भोजपुरी के लिए आयोजित इस धरना में शामिल लोगों में अशोक सिंह, राजकिशोर प्रसाद, रामयश अविकल, अनंत भगवान अनंत, कुंदन सिंह, डाॅ० रंजन विकस आदि उपस्थित रहे।



