करगहर रोहतास/ Etv News 24
सच्चिदानंद महाविद्यालय शाहमल खैरा में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में गांधी छात्रवृत्ति योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर आजरा परवीन ने किया।इस अवसर पर उपस्थित एनएसएस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीरामल फाउंडेशन देश के प्रतिभाशाली छात्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है । उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा प्रतिभाशाली छात्रों को गांधी छात्रवृत्ति के लिए एंट्रेंस परीक्षा ली जाती है । जिसमें सफल छात्रों को इंटर्नशिप के लिए 25000 हजार रुपए छात्रवृत्ति के तौर पर भुगतान किया जाता है ।इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश रौशन ने कार्यक्रम की संक्षिप्त रूप रेखाप्रस्तुत की तत्पश्चात पीरामल फाउंडेशन के पल्लवी विश्वास और हेमंत कुमार ने पिरामल फाउडेशन की परिकल्पना और प्रतिभाशाली छात्रों में आत्म विश्वास उत्सर्जित करने तथा आर्थिक सहयोग करने की जानकारी दी।मौके पर प्रोफेसर संतोष कुमार , प्रोफेसर राजेश्वर प्रसाद, प्रोफेसर श्याम नंदन प्रसाद ,प्रोफेसर विकास कुमार ,प्रोफेसर संतोष कुमार, प्रोफेसर पारुल कुमारी, प्रोफेसर जितेंद्र कुमार, प्रोफेसर उमेश कुमार, प्रोफेसर तापसी कुमारी ,प्रोफेसर आरती कुमारी ,प्रोफेसर अनिमेष शेखर, प्रोफेसर रविचंद्र कुमार तथा अनुराग कुमार आदि शामिल थे ।



