सासाराम कार्यालय/ Etv News 24
सासाराम(रोहतास) : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अतंर्गत जिला पदाधिकारी, रोहतास के कार्यालय में रामेश्वरगंज +2 उच्च विद्यालय, सासाराम, रोहतास के छात्राओं के साथ जिला पदाधिकारी का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद कार्यक्रम के पूर्व सभी छात्राओं को जिला परियोजना प्रबंधक, WCDC के द्वारा समाहरणालय स्थित सभी कार्यालयों का भ्रमण कराया गया।

जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं से समाहरणालय में संचालित कार्यालयों के बारे में जानकारी लिया गया एवं छात्राओं के मार्गदशन करते हुए बताया गया कि जीवन में अच्छे मुकाम हासील करने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करें। लक्ष्य निर्धारित करने से ही उसकी प्राप्ती होगी।

जीवन में आगे बढ़ने के लिए, अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए माता-पिता के सहयोग एवं मार्गदर्शन के साथ-साथ आपके शिक्षक का भी मार्गदर्शन बहुत आवश्यक है।

आप सभी अपने जीवन में कुछ बनने, कुछ करने के लिए अपना निर्णय खुद लें। जब आप सभी कुछ बन जाऐंगे, अपने पैर पर खड़े हो जाऐंगे तो आप अपनी बात को कही भी गम्भीरता से रख पाऐंगे। आप सभी को मेरा सलाह है कि आप लोग बिना दहेज के शादी करें। दहेज प्रथा एक सामाजिक बुराई है। इसको समाप्त करने में अपना सहयोग दें।

अन्त में जिलाधिकारी ने सभी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दीं।**इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज, रोहतास, जिला खनन पदाधिकारी, रोहतास, प्रभारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS, जिला परियोजना प्रबंधक रवि प्रकाश सिंह, वन स्टॉप सेन्टर कार्यालय लय के अंशकालीन अधिवक्ता, भानु प्रताप सिंह एवं रामेश्वरगंज +2 उच्च विद्यालय, सासाराम, रोहतास के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।




