सासाराम(रोहतास) : भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना के उपल्क्षय में मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में मतदाताओं एवं जन समान्य के बीच निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु समाहरणालय परिसर से मल्टीपर्पस हॉल सासाराम से प्रभात फेरी-सह-रैली आयोजित की गयी ।

जिसमें एन०सी०सी०, स्काउट गाईड एवं शंकर उच्च विद्यालय तकिया, शेर शाह उच्च विद्यालय सासाराम, उच्च विद्यालय चौखण्डी सासाराम, रमा जैन बालिका उच्च विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अध्यापकों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा भाग लिया गया। रैली में प्रतिभगियों द्वारा मतदाता जागरूकता तथा मतदान के महत्व के स्लोगन एवं नारों द्वारा नागरिकों को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।मल्टीपर्पस हॉल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया गया।

उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन कार्यक्रम में बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया का जानकारी देना तथा जन समान्य विशेषकर युवा वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना है।उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान अत्यधिक गर्मी तथा लू के कारण जहाँ बिहार राज्य के अधिकांश जिलों में मतदान प्रतिशत में कमी आयी।

वही रोहतास जिला के मतदान प्रतिशत में अपेक्षित वृद्धि हुई जो सम्पूर्ण बिहार में सर्वाधिक है।उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत् 25773 मतदाताओं का परिवर्धन एवं 5434 मतदाताओं का विलोपन किया गया। वर्तमान में रोहतास जिलान्तर्गत 1191722 पुरुष मतदाता, 1093691 महिला मतदाता, 62 अन्य मतदाता कुल 2285475 मतदाता है। इन्में 18-19 आयु वर्गो के निर्वाचकों की सं0-28209 है।कार्यक्रम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया है कि लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में जहाँ राज्य के अन्य जिलों में मतदान प्रतिशत में कमी हुई है, वहाँ रोहतास में मतदान प्रतिशत में वृद्धि को महत्वपूर्ण मानते हुए अगामी विधान सभा आम निर्वाचन में इस दिशा में सार्थक प्रयास करते हुए इससे अधिक मतदान प्रतिशत में वृद्धि करने का अहवान किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा मतदान में सभी वर्गो विशेषतः महिलाओं कमजोर वर्ग के लोगो को मुख्य धारा से जोड़ते हुए मतदान को समावेशी बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया तथा निर्वाचनों को विश्वसनीयता के साथ पारदर्शी ढंग से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले प्रत्येक विधानसभा के 03 बी० एल०ओ० तथा ०३ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं 03 निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान सर्वाधीक मतदान प्रतिशत में वृद्धि करने वाले 03 सहायक निर्वाची पदाधिकारियों (उप विकास आयुक्त, रोहतास, अनुमण्डल पदाधिकारी, डिहरी एवं अनुमण्डल पदाधिकारी, बिक्रमगंज) को सम्मानित किया गया तथा ऐसे बी० एल०ओ० जिनके मतदान केन्द्र क्षेत्र में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान कम से कम 09 प्रतिशत की मतदान में वृद्धि हुई थी, को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



