करगहर रोहतास /Etv News 24
स्थानीय बाजार में बुधवार की देर शाम पुलिस ने एक कार को रोकने का इशारा किया ।जिसमें सवार दो संदिग्ध युवक कार से नीचे उतरकर बाजार की ओर भाग निकले । पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर कार व एक बाइक को जब्त कर लिया।इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि जिला की पुलिस टीम के द्वारा संदिग्ध युवकों की गिरफ्तारी और कार को जब्त किया गया है । जब्त कार में शराब है या हथियार पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जिला की पुलिस टीम गिरफ्तार युवकों के अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी के लिए निकली है । उनके वापस आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी ।




