पटना/बिहार/न्यूज डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से भी मुलाकात की और उन्हें विदाई दी। बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सोमवार को पटना पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट पर स्पीकर नंदकिशोर यादव, सभापति अवधेश नारायण सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अलावे नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने उनका स्वागत किया था।
राज्यपाल के पटना पहुंचने के वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में थे। ऐसे में दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचे और नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की। इसके साथ ही सीएम पूर्व राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर से भी मिले और उन्हें विदाई दी।



