मधुबनी/बिहार/न्यूज डेस्क पटना/ETV NEWS 24
मधुबनी से एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, मधुबनी के झंझारपुर थाना क्षेत्र के चनौरा गंज में न 27 पर हुआ भीषण हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंद डाला है। इस घटना में बीमार मां से मिलने जा रही एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद सभी घायल डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।इस घटना के बाद मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र के NH 27 पर चनौरा गंज के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इसके बाद NH 27 पर चीख पुकार मच गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और सभी को उठाएं जिसमें दो महिला गंभीर रूप से घायल थी और बाइक चलाने वाला युवक भी घायल हो चुका था। सभी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से हालत गंभीर देखते हुए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां अस्पताल पहुंचते-पहुंचते एक महिला की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि,घटना सोमवार तकरीबन दो ढाई बजे दोपहर के आसपास की बताई जा रही है परिजनों की माने तो सभी घायल को पास के ही एक निजी अस्पताल में स्थानीय लोगों ने भर्ती कराया जहां से तीनों को मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन मधुबनी पहुंचते पहुंचते चमेली देवी की मौत हो गई । वहीं चमेली देवी के बहन की पुत्री पुतुल देवी और चमेली देवी का पुत्र 18 वर्षीय हर्षित कुमार जो बाइक चालक था वह भी गंभीर रूप से घायल था जिससे प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया ।
वहीं पुलिस ने मृतक महिला चमेली देवी के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है और घटना की छानबीन में जुट गई है। मृतक महिला चमेली देवी जो की लदनियां थाना क्षेत्र के पत्थराही गांव के इंद्रदेव ठाकुर की पत्नी है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बीमार मां से मिलने अपने मायके झंझारपुर की ओर जा रही थी इस दौरान हादसा हो गया।



