कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
प्रखंड क्षेत्र के भगीरथा हाई स्कूल के समीप सासाराम-चौसा पथ पर रविवार को सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.आसपास के लोगों के सहयोग से उपचार के लिए उसे सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने बताया कि घायल युवक दिनारा थाना नरवर गांव निवासी अजीत राम के पुत्र नितिश कुमार बताया जाता है.उन्होंने बताया कि युवक के बायां पैर में गंभीर चोटें होने की वजह से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया.



