करगहर / रोहतास /Etv News 24/ मैनुद्दीन संवाददाता
थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को एक विवाहिता की आत्महत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी रमून पासवान की 24 वर्षीय पत्नी पूनम देवी ने सोमवार की देर रात अपने मायका डुमरा गांव में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़ गई है। एक बच्चा महज दो साल का है, जबकि दूसरी सिर्फ छः माह की दुधमुंही बच्ची है। मां की मौत के बाद इन बच्चों का भी रो-रो कर बुरा हाल है और पिता को अब पत्नी की अनुपस्थिति में दो मासूम बच्चों के पालन पोषण की चिंता सता रही है। घटना के संदर्भ में मृतका के पति रमून पासवान ने बताया कि बीते सोमवार की शाम वे किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गये थे। रात को जब वे घर लौटे, तो पूनम फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और बच्चे रो रहे थे। रामू पासवान ने अपनी पत्नी के साथ किसी भी तरह के विवाद से साफ इनकार किया है और अपनी पत्नी के आत्मघाती कदम पर हैरानी जता रहे हैं।वहीं घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची करगहर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया, जहां शव का परीक्षण करने वाले चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ राज सिंह ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी करने के बाद बताया कि शुरुआती जांच में महिला की मौत का मुख्य कारण फांसी लगना है। उन्होंने यह भी बताया कि शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं पाए गए हैंमामले में करगहर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि 24 वर्षीय पूनम देवी कैमूर जिले के पड़री गांव निवासी रमून पासवान की पत्नी थी । जिसका मायका रोहतास जिले के डुमरा गांव में है । पुलिस के अनुसार फिलहाल पूरे मामले की बारीकी से जांच चल रही है और आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव व अन्य कारणों का पता लगाया जा रहा है।



