करगहर रोहतास /Etv News 24/मैनुद्दीन संवाददाता
थाना क्षेत्र के गोखुलपुर गांव में मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया । जिसे ग्रामीणों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांचों परांत मृत घोषित कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोकुलपुर निवासी 45 वर्षीय बौद्ध राम गांव के बधार में स्थित एक विद्युत मोटर पंप के समीप सीमेंटेड पानी टंकी में जैसे ही उतरा करंट की चपेट में आ गया । आसपास के किसानों द्वारा शोर मचाने पर ट्रांसफार्मर से बिजली काटी गई। जब वहां किसान पहुंचे तो उन्होंने देखा कि विद्युत तार टूट कर पानी में गिर गया है। जिसके कारण मजदूर करंट की चपेट में आ गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया ।



