प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना पंचायत के वार्ड संख्या 4 फुलहारा गांव के उमाशंकर शर्मा के घर में अज्ञात चोरों के द्वारा बाडरी बाल के अन्दर चोरों के द्वारा प्रवेश करके सभी बेडरूम का ताला काट कर लाखों रुपए की आभूषणों की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि हम लोग बाहर गए थे घर में कोई नहीं था अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात गेट का ताला काट कर लगभग 35 लाख के आभूषण सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। शुक्रवार की अपराह्न में जब घर आए तो देखा घर का सामान सब बिखरा पड़ा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाने को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले चोरों को बक्सा नहीं जाएगा। जल्द ही सबों की पहचान कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। घटना को लेकर गांव में भर का माहौल बना हुआ है।



