प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर राजद प्रखण्ड अध्यक्ष रामबाबू राय व कार्यकारी प्रखण्ड अध्यक्ष सह उप प्रमुख दीपक राय के नेतृत्व में नामापुर पंचायत के पूर्वी टोला,कुढ़वा पंचायत के सरैया टोला, पुरूषोत्तमपुर पंचायत,बरहेता पंचायत व सिमरिया भिण्डी पंचायत के मालीपुर में युद्ध स्तर पर राजद का जनसंपर्क अभियान व सदस्यता अभियान चलाया गया। साथ में युवा राजद प्रदेश महासचिव सह कल्याणपुर विधानसभा प्रभारी डॉ० सूरज कुमार दास, पान चौपाल समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश चौपाल, प्रखण्ड उपाध्यक्ष उपेन्द्र राय, मनोज कुमार ठाकुर,महेश राय, रामचंद्र राय अर्जून कुमार, अरविंद कुमार बैठा, धर्मेंद्र यादव, दिलीप यादव, अशर्फी यादव आदित्य नाथ झा, मौजूद रहें। युवा राजद प्रदेश महासचिव सह विधानसभा प्रभारी डॉ० सूरज कुमार दास ने विभिन्न जगहों पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी का संकल्प क्रांतिकारी हैं। बिहार की जनता को आर्थिक न्याय लेने का सपना पूरा होगा। बिहार में राजद की सरकार बनने पर बिहार के माताओं एवं बहनों को प्रति माह 2500 रूपए, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 से बढ़ाकर 1500 रूपए, प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त, गैस का दाम घटाकर 500 रूपए एवं सरकारी नौकरी परीक्षा शुल्क माफी एवं अभियार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने जाने का किराया भाड़ा मुफ्त मुहैया कराई जाएगी। जनसंपर्क अभियान सह सदस्यता अभियान में जगह जगह सैकड़ों की तादाद में लोगों की उपस्थिति रही । एवं अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया।



