प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मलकौली गांव में आपसी विवाद मारपीट में गांव की एक महिला गंभीर जख्मी हो गई। परिजनों के सहयोग से सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने बताया कि गंभीर जख्मी महिला की पहचान गांव के शंभू दास की पत्नी 45 वर्षीय अनीता देवी के रूप में की गई है।



