प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के,भूटा चौक स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सीपीएम नेता भोला राय के अध्यक्षता मे आगामी 14 अप्रैल को 135 वा अम्बेडकर जयंती को लेकर सीपीएम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया गया। जिसमें पार्टी कार्यकर्ता को आवाहन करते हुए काफी संख्या में लोगों को जुटकर अंबेडकर के विचारधाराओं पर चलने को लोगों से अनुरोध किया। मौके पर कार्य कर्ता पवन कुमार संजय कुमार शिवनाथ महतो, नगीना दास कृष्णदेव राम, मोहम्मद इम्तियाज मोहम्मद जहांगीर साहिब अन्य लोग उपस्थित थे।



