प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर राष्ट्रव्यापी संयुक्त श्रमिक संगठन,संयुक्त किसान मोर्चा, संयुक्त खेत मजदूर के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के परिपेक्ष में समस्तीपुर जिला अधिकारी के समक्ष 11 सुत्री मांगों को लेकर आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन आयोजित की गई। सैकड़ो प्रदर्शनकाररियों ने जुलूस समस्तीपुर स्टेशन चौक गांधी स्मारक स्थल से मांगों से संबंधित गगन भेदी नारों के साथ शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए समाहरणालय मुख्य द्वार पहुंचा जहां चार संशोधित श्रम कानून वापस लेने, सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य कानूनी दर्जा देने, किसानों का कर्ज माफ करने, मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम 600 रु मजदूरी देने, बाजार समिति पुनः चालू करने, मजदूरों के लिए व्यापक केन्द्रीय कानून बनाने दैनिक सफाई कर्मी को स्थायीकरण करने नगर निगम को ठेका पर चलाने पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया प्रदर्शन स्थल पर अनिल प्रसाद, रघुनाथ राय, सुरेंद्र प्रसाद के संयुक्त अध्य्क्षमंडली में सभा को सम्बोधित करते हुए सीटू जिला मंत्री मनोज कुमार गुप्ता, किसान सभा जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह , सुधीर कुमार देव,खेग्रामस जिला सचिव सह ऐक्टू नेता जीवछ पासवान, सुरेंद्र चौधरी, रामविलास शर्मा, राजीव कुमार, उमेश कुमार, रामाश्रय महतो,स्कीम वर्कर्स जिला प्रभारी महेश कुमार सिंह, रामप्रीत पासवान, रामजतन सिंह, दिनेश पासवान, अर्जून दास, उमेश महतो मो. नियम अंसारी रामचंद्र पासवान रामलाल, कल्पना सिंहा ,पुनम कुमारी , जालेश्वरी देवी,मुरत रानी पुजा कुमारी संगिता देवी सुदामा देवी सहित दर्जनों वक्ताओं ने सम्बोधित किया।अंत में समाहर्ता समक्ष 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मांग पत्र सौंपा।



