प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड में सोमवार की रात थाना क्षेत्र के टारा पंचायत अंतर्गत माधोपुर भुआल में एक हाईवे की ठोकर से बाइक सवार गांव के ही दिलीप चौधरी के पुत्र 23 वर्षीय सोनू कुमार गंभीर जख्मी हुए थे। इसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया। परिजनों के सहयोग से गंभीर जख्मी युवक को इलाज के लिए समस्तीपुर भेजा गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने पटना रेफर किया। पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई पोस्टमार्टम करा कर पुलिस शब को परिजनों को सोपा। मंगलवार की अपराह्न में पटना से पहुंची शव के बाद परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने माता-पिता को ढांढस देकर उसके शब को गंडक नदी के किनारे दाह संस्कार कर दिया।अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि ठोकर मारने वाली बाहन को पुलिस ने जप्त कर ली है। वैसे चालक फरार हो गया था। अग्रसर करवाई जारी।



