कोचस रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
प्रखंड क्षेत्र के लहेरी गांव में लहेरी प्रीमियम क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वावधान में चल रहे इलेवन उमापुर परसथुआं क्रिकेट टीम व इलेवन कोचस क्रिकेट टीम अपने प्रतिद्वंद्वियों को सेमी फाइनल में हराकर फाइनल में पहुंच गयी है।मिली जानकारी के अनुसार,सोमवार को देर रात खेले गये सेमी फाइनल मैच के पहले मुकाबले में उस्मानिया क्रिकेट टीम कोचस को हरा फाइनल मुकाबले में जगह पक्की कर ली।वहीं,दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में इलेवन क्रिकेट टीम कोचस ने तेतरिया क्रिकेट टीम को एक रोमांचक मुकाबले में एक रन से हरा फाइनल में पहुंच गयी है।इसमें कोचस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनायी.वहीं,लक्ष्य को पीछा करते हुए तेतरियां की टीम ने 146 रन ही बना पाया.इसमें पांच विकेट लेने वाले अजीत कुमार को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।अब दोनों टीमें इलेवन क्रिकेट टीम उमापुर परसथुआं व इलेवन क्रिकेट टीम कोचस के बीच बुधवार को फाइनल मैच खेला जायेगा.आयोजक मंडल के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश कुमार सिंह व उप संयोजक प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया कि फाइनल मुकाबला जीतने वाली विजेता टीम को कप के साथ 51 सौ रुपये नकद व उप विजेता टीम को 21 सौ रुपये देकर पुरस्कृत किया जायेगा।मौके पर आयोजक मंडल के अध्यक्ष माधवेन्द्र त्रिगुण,कमेंटेटर धीरज कुमार,प्रभाकर सिंह,बंटी सिंह,श्रीकांत कुमार,अम्पायर निशांत व फैयाज़ अंसारी,राघवेंद्र त्रिगुण, चंदन सिंह,छोटू सिंह समेत काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।



