सासाराम कार्यालय/Etv News 24
जिला पदाधिकारी रोहतास उदिता सिंह द्वारा बुधवार को दिनारा प्रखंड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों और नगरपंचायत के जनप्रतिनिधि शामिल हुए तथा अपने सुझाव व शिकायत से अवगत करायें।

प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में सभी विभागों के स्टॉल लगाये गए तथा विभागीय योजनाओं से आमजनों को अवगत कराया गया तथा उनके सभी सुझाव एवं शिकायतों को प्राप्त किया गया। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के द्वारा बिक्रमगंज अनुमंडल स्तरीय विकास समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी मौजूद रहे।



