डेहरी ओन सोन /रोहतास/Etv News 24
शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग, रोहतास की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उच्च विद्यालय डेहरी ऑन सोन के प्रभारी प्रधानाध्यापक बलीराव कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी दीपक मिश्रा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।प्रधानाध्यापक के सम्मानित होने के बाद उच्च विद्यालय डेहरी ऑन सोन में भी शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। विद्यालय के संगीत शिक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक को अंगवस्त्र एवं फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर शिक्षक भूपेश किशोर, मनोज कुमार, राकेश कुमार, सुधीर कुमार राय अवधेश, विनय, विजय पाण्डेय,शाहनवाज, दीपक, अंकित, आकाश, दीपमाला, दिव्या, ममता, अयोध्या, पवन,शिक्षिका प्रभा कुमारी, दीप्ति कुमारी,कहकशां,अंजूम,, सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।संगीत शिक्षक राकेश कुमार ने कहा कि प्रभारी प्रधानाध्यापक बलीराव कुमार का जिला स्तर पर सम्मानित होना पूरे उच्च विद्यालय डेहरी ऑन सोन के लिए गौरव और उपलब्धि की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है।उन्होंने बताया कि डेहरी क्षेत्र के पांच प्रधानाध्यापकों को जिला पदाधिकारी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया है, जो शिक्षा के क्षेत्र में डेहरी की उपलब्धि को दर्शाता है।




