डेहरी ओन सोन /रोहतास/Etv News 24
पटेल सेवा संघ रोहतास के माध्यम से प्रस्तावित स्मारिका के प्रकाशन को लेकर पटेल कार्यालय में कार्यकारिणी की कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्मारिका प्रकाशन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, स्मारिका के प्रकाशन की रूपरेखा को लेकर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।बैठक में संघ के अध्यक्ष राजवंश राय, सचिव डॉ. सतीश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रो. राम परशन सिंह, प्रो. डॉ. शिव मंदिर सिंह, रास बिहारी सिंह, संजय राय एवं जय गोविंद सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के उपरांत कोर कमिटी के सदस्यों ने पटेल पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्रों से भी बातचीत की। इस दौरान छात्रों की पढ़ाई एवं अध्ययन से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए उन्हें नियमित रूप से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया। सदस्यों ने छात्रों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए अध्ययन के प्रति निरंतर गंभीर रहने की बात कही।




