प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी पंचायत स्थित खजूरी चौर मिर्जा पट्टी में अचानक शुक्रवार की दोपहर आग लगने से चार किसानों के गेहूं की फसल जलकर रात हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से पंप सेट चला कर आग पर काबू पाया गया। अन्यथा बहुत बड़ा हादसा होता। इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष राम बली महतो ने बताया कि चोर में अचानक आग लगते ही किसानों ने शोर मचाना शुरू किया काफी संख्या में लोग जूटे, किसान के पंप सेट को चलकर बड़ी मकसत से आग पर काबू पाया गया। कुछ किसान हलके फूलके झुलस भी गए।पठान टोले के किसान सऊद आलम खान, सब्बीर खान, निसार अहमद खान, व सरफुद्दीन खान उर्फ बउआ खान की गेहूं की फसल जली। लगभग दो एकड़ खेत जलकर राख हो गई। पैक्स अध्यक्ष ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार को खेत में आग लग कर गेहूं की फसल जलने की सूचना दी ।



