प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर में शुक्रवार शाम को बिहार राज्य कार्यपालक सहायक संघ ने सरकार की नीतियों के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। कर्पूरी बस पड़ाव से पटेल गोलंबर तक निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में कार्यपालक सहायक शामिल हुए।प्रदर्शनकारियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर आवाज उठाई। उनकी मुख्य मांग राज्यकर्मी का दर्जा और उचित वेतनमान है। कार्यपालक सहायक 2011 से विभिन्न सरकारी कार्यालयों में संविदा पर कार्यरत हैं।मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।बिहार राज्य कार्यपालक सहायक संघ के उमेश कुमार झा ने कहा कि एक दशक से अधिक समय से वे सरकारी कार्यालयों में ईमानदारी से सेवा दे रहे हैं। उन्होंने सेवा से हटाए गए साथियों के पुनः समायोजन की भी मांग की।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह कैंडल मार्च शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।



