समस्तीपुर/बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत विदेह धाम श्री राम जानकी मंदिर परिसर में स्नेहलता जी के 32वां पुण्यतिथि स्मृति समारोह में विशिष्ट अतिथि मिथिला मंथन के संयोजक प्रो पी के झा प्रेम ने स्मृति शेष स्नेहलता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए।कहा कि मिथिला के इस महान विभूति को भारत सरकार के द्वारा पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए।साथ ही प्रो प्रेम ने इस अवसर पर डरोडी नगर को विदेहधाम से सम्बोधन के लिए सभी स्थानीय तथा मिथिला सेवियों से आग्रह किया।इस अवसर पर शिमर फिल्मस इंटरनेशनल के डायरेक्टर सुमित सुमन ने स्नेहलता जी पर डाक्यूमेंट्री बनाने की घोषणा की।जिसे सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।



