रोहतास/सासाराम कार्यालय Etv News 24
रोहतास जिला उप विकास आयुक्त सह नगर आयुक्त सासाराम विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि नगर निगम सासाराम के वार्ड 10.11.12.13 में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दिया गया है।रोहतास प्रशासन की इस बड़ी पहल से करीब 15000 से अधिक लोगों को पेयजल व्यवस्था से सुखते होंठों की तृप्ति होने लगी है।वहीं वार्ड 14 में नए बोरवेल की व्यवस्था जल्द करने का निर्देश दिया गया है, ताकि उक्त वार्ड समेत अन्य वार्ड भी निर्बाध रूप से पेयजल की आपूर्ति हो सके।
सासाराम नगर निगम की यह बड़ी पहल है।
हालांकि इसको लेकर उप मेयर सत्यवती देवी ने कई बार मुद्दा उठाया था जो आज रंग लाया है।



