प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर हिंदी के प्रधानाध्यापक छोटेलाल पासवान सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई व सम्मान समारोह आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें मिथिला के रीति रिवाज के अनुसार पाग चादर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर मुखिया राधा देवी प्रोफेसर रामसेवक राय पूर्व सरपंच लाल बहादुर चौधरी सहित विद्यालय परिवार के छात्र-छात्रा शिक्षक शिक्षिका ग्रामीण मौजूद थे।



