प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चैती दुर्गा पूजा मंदिर में माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना वैदिक पंडित राज नारायण झा के द्वारा की गई वहीं दूसरी ओर पूजा के बाद प्रतिदिन पूर्ण दुर्गा सप्तशती का पाठ पंडित शिवम पाठक के द्वारा किया गया। इसको लेकर पूरे कल्याणपुर चौक पर भक्ति में रहा। यजमान अंजनी कुमार शर्मा के अलावे सक्रिय सहयोग करने वालों में बाबूलाल ठाकुर लाल बाबा संतोष कुमार महतो चंदन कुमार दिलीप कुमार शर्मा आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर मूसेपुर स्थित भारतमाला दुर्गा मंदिर में विधिवत् पूजा अर्चना जारी है। जानकारी राजकुमार राय ने दी। परतापुर दुर्गा मंदिर में विधिवत् पूजा अर्चना की जा रही है।



