करगहर रोहतास/Etv News 24
प्रखंड क्षेत्र के सीवन गांव में सोमवार को भूसा बनाने की मशीन से निकली चिंगारी से डंठलों में आग लग गई । तेज पछुआ हवा की वजह से आग समीप के गेहूं की खड़ी फसलों को आगोश में ले लिया । गांव के बधार में लगी आग पर काबू पाने के लिए किसान ओर दौड़ने लगे । और कुछ किसानों ने दमकल को जानकारी दी। तब तक एक दर्जन किसानों के 20 बीघे गेहूं की फसलें जल कर राख हो गई ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवन गांव के पश्चिमी बधार में कुछ किसानों ने गेंहू की हार्वेस्टिंग के बाद रीपर से भूसा बनाने का कार्य कर रहे थे ।

इस बीच रीपर से निकाली चिंगारी से खड़ी गेहूं की फसलों में आग लग गई । तेज हवा के कारण आग पूरब दिशा की ओर बढ़ने लगी । आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे किसानों ने पेड़ की टहनियों ,बांस और डंडे से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे । काफी मशक्कत के बाद किसानों ने आग पर काबू पा लिया । तब तक किसान नेहरू चौधरी , जनार्दन दुबे , बीरबल सिंह, महावीर राम, राजू दुबे ,रविंद्र दुबे ,अनिल कुमार, गोवर्धन सिंह ,महेंद्रप्रताप सिंह सहित एक दर्जन किसानों के 20 बीघे गेहूं की खड़ी फसलें जलकर राख हो गई।



