करगहर रोहतास/Etv News 24
ट्रैक्टर एजेंसी में खरीदारी के नाम पर हुई जालसाजी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर के आलोक में पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के ठोरसन निवासी रजनीश कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया । इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने दी उन्होंने बताया कि कैमूर जिला के मोहनियां थाना अंतर्गत शाहबाजपुर निवासी शिवकुमार देवी ने ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक रजनीश कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी । जिसमें कहा गया है कि प्रखंड मुख्यालय में स्थित ट्रैक्टर एजेंसी से उन्होंने एडवांस जमा कर ट्रैक्टर की निकासी की बाकी रुपए का बैंक से लोन किया गया । ट्रैक्टर खरीदारी के दूसरे दिन घर में विवाद की वजह से ट्रैक्टर को एजेंसी में वापस कर दिया गया और वापस करने का कागज बनवा लिया गया । लेकिन एजेंसी के मालिक द्वारा 1 साल के बाद नोटिस जारी किया गया कि आपका किश्ती बंद है । परिवार के सभी सदस्य परेशान हुए । जब हम लोग एजेंसी पर पहुंचे तो पता चला कि एजेंसी बंद कर ऑनर फरार हो चुका है । तब इसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।




