करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के इटवां गांव में गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम ने छापामारी कर चोरी से संचालित किया जा रहे एक आटा चक्की मिल के विरुद्ध आठ लाख का जुर्माना लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है ।इस संबंध में अवर प्रमंडल पदाधिकारी अमन कुमार ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर इटवां गांव में स्थित एक आटा चक्की मिल में छापामारी की गई । जहां इस गांव के कमल कांत सिंह द्वारा विद्युत चोरी कर आटा चक्की मिल का संचालन किया जा रहा था । उन्होंने बताया कि ओके उक्त उपभोक्ता पर पहले से लगभग 77000 रुपए का बकाया था । भुगतान नहीं होने के कारण बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बावजूद बिना अनुमति के उनके द्वारा चोरी से बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। छापेमारी में स्थल से आंशिक तार तथा मीटर को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व का बकाया तथा जुर्माना को लेकर 8 लाख 86 हजार रुपए देय राशि निर्धारित कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है ।




