प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता गांव के रामप्रीत साह के घर के आगे बनी सीढ़ी के नीचे से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही थाने से सहायक अवर निरीक्षक हरेंद्र तिवारी को दल बल के साथ भेजा गया। सीढ़ी के नीचे से पुलिस ने देसी कट्टा जिंदा कारतूस बरामद कर थाना लाइ। प्रथम दृष्ट्या में पुलिस का कहना है कि कोई अज्ञात बाहरी उसके यहां रखकर चला गया। थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की गई है विशेष जांच जारी है।



