शनिवार को पुलिस जुल्म से हलकान रहा समस्तीपुर- सुरेंद्र
आरबी कालेज दलसिंहसराय में 2-3 मिनट देर होने पर प्रवेश द्वार पर छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज निंदनीय
समस्तीपुर मुख्यालय में ट्रैफिक पुलिस ने उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के साथ किया गाली-गलौज
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
ताजपुर/समस्तीपुर आरबी कालेज दलसिंहसराय में 2-3 मिनट देर होने पर परीक्षार्थी छात्राओं को रोका गया और प्रवेश देने की मांग पर आरज़ू-मिन्नत कर रही छात्राओं पर पुरुष पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। दूसरी घटना बंगरा थाना का है जहां वाहन चेक के दौरान वाहन एवं वाहन पर बैठी परीक्षार्थी छात्रा का पुलिस पिटाई से आंख में लगी चोट के चलते वे परीक्षा देने से बंचित हो गई। तीसरी घटना समस्तीपुर मुख्यालय का है जहां उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को ट्रेफिक पुलिस द्वारा गाली-गलौज के बाद सड़क जाम कर दिया गया।भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि सरकार का पुलिस पर इकबाल खत्म हो गया है। पुलिस से पाॅब्लिक के साथ मित्रवत व्यवहार सीखाया जाता है लेकिन इससे पुलिस की दादागिरी एवं गुंडागर्दी कम नहीं हो रहा है। उन्होंने पहली घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि केंद्राधीक्षक एवं मजिस्ट्रेट स्वविवेक के आधार पर यदि 2-3 मिनट देर से आने के बाबजूद छात्राओं को परीक्षा में प्रवेश का अनुमति दे दिया जाता तो कौन-सा पहाड़ टूट जाता।दूसरी घटना बंगरा थाना के पास वाहन चेकिंग के दौरान परीक्षार्थी को लेकर परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे वाहन चालक देर होने के कारण वाहन नहीं रोका तो पुलिस लाठी चला दी। इसमें छात्रा की आंखों में गंभीर चोट लगा और वे परीक्षा देने से वंचित हो गई। छात्रा का भविष्य दांव पर लग गया। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर मुख्यालय में वाहन चेकिंग के दौरान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को गाली-गलौज, देख लेने-दिखा देने जैसी गुंडों की भाषा का इस्तेमाल किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण रहा।इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सह जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि शनिवार को पुलिस जुल्म के लिए समस्तीपुर को काला दिवस के रूप में याद किया जाएगा। पुलिस की मनमानी एवं क्रूरता जंगलराज की याद ताजा कर दी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा-जदयू के नीतीश सरकार का पुलिस पर इकबाल खत्म हो गया है। सरकार वेंटीलेटर लेटर पर है। सभी सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार के गिरफ्त में है। अधिकारी मनमानीपन पर उतर आये है। इसे बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने तीनों घटनाओं का जांच कर दोषी पुलिस पर कारवाई करने एवं परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को विशेष परीक्षा लेने का बंदोबस्त करने की मांग की।



