प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/ Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र की बिरसिंहपुर उच्च विद्यालय सभागार में प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी की अध्यक्षता में 16 सप्ताह से संत पॉल बी एड टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज के 2023 , 25 2 वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विद्यालय में पठन पाठन के लिए 11 छात्रों को टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज से भेजा गया था। 16 सप्ताह का प्रशिक्षण लेने के बाद बुधवार को फेयरवेल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर रोली द्विवेदी , सहायक अध्यापक मनोज कुमार, डॉक्टर अमित कुमार पांडे ने उपस्थित प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि को मिथिला परंपरा के तहद शिवम कुमार और माखन कुमार की तरफ से पाग, चादर, भागवत महापुराण ,शिव महापुराण, वाल्मीकि रामायण ,श्रीमद् देवी भागवत के द्वारा सम्मानित किया गया मौके पर छात्र शिवम कुमार माखन कुमार श्वेता कुमारी चांदनी कुमारी आदि ने अपने-अपने विचार रखें मौके पर अमित पांडे मनोज कुमार सविता कुमारी विद्यालय की शिक्षक आदि मौजूद थे।



