सासाराम (रोहतास) Etv News 24
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के संकल्प के साथ आयोजित ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के सम्मान में आज समाहरणालय , रोहतास में जिलाधिकारी उदिता सिंह के कार्यालय कक्ष में भव्य कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान छात्रों के बीच सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निबंध, पेंटिंग, स्लोगन और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिलाधिकारी महोदया ने अपने संबोधन में कहा “बच्चे न केवल देश का भविष्य हैं, बल्कि वे समाज में बदलाव के सबसे बड़े वाहक भी हैं। सड़क सुरक्षा सिर्फ एक नियम नहीं, बल्कि ‘जीवन की रक्षा’ का मूल मंत्र है। यदि बच्चे यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे, तो वे अपने अभिभावकों और समाज को भी जागरूक कर सकेंगे।” जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, “हेलमेट पहनना और सीट बेल्ट लगाना केवल कानून नहीं, बल्कि सुरक्षा कवच है। पुरस्कृत छात्र अब सड़क सुरक्षा के ‘ब्रांड एंबेसडर’ के रूप में अपने परिवार और आसपास के लोगों को जागरूक करेंगे।”सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में प्रथम स्थान पर संत जोसेफ स्कूल से राजनंदिनी, रुचिता कुमारी, सोनाक्षी मौर्या, राजकीयकृत मध्य विद्यालय शिवगंज डिहरी की छात्रा लक्ष्मी कुमारी, आशि कुमारी, नंदिनी कुमारी है।दूसरे स्थान पर संत जोसफ स्कूल से रोहन कुमार, सोनाक्षी कुमारी, साक्षी कुमारी, सृष्टि मौर्या, पीयूष कुमार, अंजलि कुमारी, तन्नु कुमारी, अभिषेक शर्मा है।तीसरे स्थान पर आस्था कुमारी, श्रेया कुमारी, लकी सिंह, दिवाकर कुमार, प्रिया कुमारी, सृष्टि कुमारी, चांदनी कुमारी, साक्षी सुमन और समर कुमार रहे। कार्यक्रम में एमवीआई के.के. त्रिपाठी, गुड्डू कुमार, संत जोसफ स्कूल निदेशक सह बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, परिवहन विभाग के पदाधिकारी के साथ स्कूलों के प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई कि वे यातायात नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।



