प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायत में बुधवार को जेनरल ऑब्जर्वरअरविंद अग्रवाल के द्वारा विधानसभा के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत वल्नरेबल मतदान केंद्र के चिन्हित टोला का भ्रमण किया गया।

वहां के लोगों से भ्रमण के दौरान पूछताछ की गई।लोगों के द्वारा बताया गया कि अब कोई दिक्कत नहीं है बराबर पुलिस बल के द्वारा फ्लैग मार्च किया जाता है। सेक्टर अधिकारी पुलिस पदाधिकारी के द्वारा भ्रमण किया जाता रहा है। किसी प्रकार का कोई डर आशंका का के बारे में भी जानकारी ली गई तो लोगों द्वारा बताया गया कि ऐसी कोई बात नहीं है।

पर्ची वितरण का भी निरीक्षण किया गया।मतदान केदो पर आवश्यक सुविधाओं को भी देखा गया।वहीं दूसरी ओर मतदान केदो पर राम शौचालय बिजली चापाकल का निरीक्षण खरसंड पूर्वी रामभद्रपुर चानधरपुर में आब्जर्वर ने निरीक्षण किया।



