प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम गांव घर से लेकर चौक चौराहा तक दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों की सफाई कर घर के चारों ओर दीप जलाए।

लगता था जैसे घर जगमगा उठा है।

अधिकतर बिजली की लक्षिया का प्रयोग घर पर किया गया वैसे दीप भी जलाए गए। इस अवसर पर लोगों ने लुक्का बाती करते हुए घर में लक्ष्मी आए दरिद्रता भगाएं पीली सरसों छींट कर किया।

दीपावली के अहले सुबह घर की महिलाओं ने डगरा को लुक्का की बची सनठियो से बजाया।

रात्रि में घर-घर लक्ष्मी पूजा की गई प्रसाद का वितरण कियागया।



