सासाराम (रोहतास) Etv News 24
जिला पदाधिकारी रोहतास उदिता सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में दिनांक 28.02.2025 को जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें 71 आम नागरिकों से लोक साक्षात्कार करते हुए उनके समस्याओं को सुना गया। उक्त जनता दरबार में बंदोबस्त पदाधिकारी, रोहतास, उप विकास आयुक्त रोहतास विजय कुमार पांडेय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रोहतास, अपर समाहर्ता सह जिला दण्डाधिकारी, रोहतास, प्रभारी पदाधिकारी, जिला अनुश्रवण कोषांग- सह- महाप्रबंधक जिला केंद्र रोहतास आशीष रंजन, महिला हेल्पलाइन, रोहतास, सासाराम के द्वारा भाग लिया गया. आवेदक ओमप्रकाश, ग्राम- न्यू डिलियाँ, पोस्ट/ थाना- डिहरी के द्वारा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने हेतु आवेदन दिया गया जिसे शीघ्र निष्पादन हेतु भूमि सुधार उपसहार्ता डिहरी को अग्रसारित किया गया। आवेदिका शिमला देवी, ग्राम- रेही, पंचायत- जमरोढ़, थाना- दिनारा के द्वारा स्वच्छता पर्यवेक्षक पद पर चयन हेतु आवेदन दिया गया जिसे अभिलंब निष्पादन हेतु निदेशक डीआरडीए को भेजा गया। इसी प्रकार आवेदक दीनालाल साह, ग्राम- सिंधौली, पोस्ट/थाना- डिहरी के द्वारा भू-मापी हेतु आवेदन दिया गया जिसे अभिलंब निष्पादन हेतु अंचल अधिकारी डिहरी को अग्रसारित किया गया। इसी प्रकार आवेदिका मालती देवी पति- स्वर्गीय शिव वचन कहार ग्राम/पोस्ट- समरडिहाँ, थाना- सासाराम, के द्वारा भूमि बंदोबस्ती हेतु आवेदन दिया गया जिसे अंचलाधिकारी सासाराम को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा गया। इसी तरह अन्य सभी प्राप्त आवेदन पत्रों/ शिकायतों को ठोस एवं नियमानुसार समुचित कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।



