प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सामुदायिक अस्पताल परिसर में एस.बी.आई. फाउंडेशन व आर.एस.मेमोरियल कैंसर सोसाइटी, कंकरबाग़, पटना के द्वारा – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणपुर समस्तीपुर मे मुफ्त कैंसर जांच शिविर व कैंसर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। गांव घर से आए 35 लोगो का स्क्रीनिंग किया गया। जिसमे 1 संदेह के दायरे मे आये, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहम्मद हैदर सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के संस्थापाक वरिष्ठ डॉ श्री वी. पी सिंह व व्यवस्थापक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में आयोजन हुआ।

वहीं दूसरी और अस्पताल सभागार में उपस्थित दर्जनों की संख्या में आशा दीदी को प्रोजेक्टर के माध्यम से महिलाओं में होने वाली विभिन्न स्थानों पर कैंसर की पहचान आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के हेल्थ मैनेजर अनिल रॉय , फार्मासिस्ट नीरज कुमार सिंह, डॉ प्रियंका भारती आर.एस.मेमोरियल कैंसर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ रबीश्वर, डॉ काशिफ, डॉ प्रीतिका, स्टाफ नर्स निधि एवं दीपशिखा, लैब टेकनीशियन रित्विक, प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष राज व कैंप कॉर्डिनेटर अंकित कुमार आदि मौजूद थे।




