प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर राजद कार्यकारी प्रखण्ड अध्यक्ष सह उप प्रमुख दीपक राय के नेतृत्व में गोपालपुर,बीरसिंहपुर, बासुदेवपुर,भागीरथपुर एवं मुक्तापुर पंचायतों में राजद का जनसंपर्क व सदस्यता अभियान चलाया गया। युवा राजद प्रदेश महासचिव सह कल्याणपुर विधानसभा प्रभारी डॉ० सूरज कुमार दास ने विभिन्न जगहों पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार की जनता को आर्थिक न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बिहार में राजद की सरकार बनने पर बिहार के माताओं एवं बहनों को प्रति माह 2500 रूपए, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 से बढ़ाकर 1500 रूपए, प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त, गैस का दाम घटाकर 500 रूपए एवं सरकारी नौकरी परीक्षा शुल्क माफी एवं अभियार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने जाने का किराया भी दी जाएगी। जनसंपर्क अभियान सह सदस्यता अभियान में जगह जगह सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।साथ मे उपेन्द्र राय, विक्की कुमार राय,पान चौपाल समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश चौपाल, संजय पाल, राजेन्द्र पाल, कमलेश कुमार, विश्वनाथ राय, जगरनाथ कुमार, महेश प्रसाद, राज कुमार पासवान,नवल पासवान, अमरजीत कुमार मेहता, अरूण प्रसाद, अरूण कुमार राय अशर्फी यादव मौजूद रहें।



