करगहर (रोहतास)Etv News 24/संवाददाता/ मैनुद्दीन
बुधवार को करगहर में महावीरी पूजा के शुभ अवसर पर उल्का यूथ क्लब द्वारा आयोजित नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्रीमननारायण जी ने की, जबकि मंच का संचालन क्लब के अध्यक्ष श्री रामजीत सिंह कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी सह विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर समाज और शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए विवेक सिंह कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की सबसे मजबूत नींव है। एक शिक्षित समाज ही अंधविश्वास, सामाजिक भेदभाव और कुरीतियों से मुक्त होकर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि महावीरी पूजा के अवसर पर आयोजित ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
अंत में उन्होंने इस शानदार आयोजन के लिए उल्का यूथ क्लब के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




