प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया भिंडी गांव के समीप नव निर्मित एक्सप्रेस वे पुलिया के समीप एक ट्रॉलीलगी ट्रैक्टर की डाला के गिरने से सिमरिया गांव के स्वर्गीय लाल बिहारी पासवान का 11 वर्षीय पुत्र समर कुमार पासवान की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।. सुचना पर पहुंचे स्थानीय थाने के एएसआई हरेंद्र तिवारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानवीन की ।. वहीं परिजनों ने स्थानीय स्तर पर समझौता करते हुए मृतक किशोर का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है .। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया ,कि सूचना मिली है पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.। परिजनों के द्वारा आवेदन दिए जाने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।



