सूचना जिला पदाधिकारी से लेकर सहकारिता विभाग के सभी पदाधिकारी को भेजा है
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के 25 पैक्स अध्यक्षों की बैठक इफको बाजार प्रांगण के सभागार में पैक्स अध्यक्ष बासुदेवपुर संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित अध्यक्ष ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि 2025 26 में कल्याणपुर प्रखंड के अध्यक्ष घान अधिप्राप्ति नहीं करेंगे। चुके विभागीय पदाधिकारी के द्वारा पक्षपात पैक्सों के प्रति उदासीनता बरतने के अलावे राइस मिलरो के द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए किसानों से अधिप्राप्त घान के बदले नगद रुपए की मांग। बिना नगद रुपया प्राप्त किये सी एम आर की आपूर्ति मिलरों द्वारा नहीं की जाती है इतना ही नहीं राईस मिलरो द्वारा स समय धान नहीं प्राप्त करना पैक्स अध्यक्ष के लिए बहुत बड़ी समस्या है। उपस्थित अध्यक्षों ने एक स्वर से इन सभी बातों का समर्थन करते हुए धान अधिप्राप्ति का बहिष्कार किया। बैठक में भोला राय दीन दयाल झा केसरी कुमार मेहता गीता सिंह, रजनीश कुमार देवनारायण मंडल शोभा देवी पंकज ठाकुर प्रियंका कुमारी नंदकिशोर साह मदन राय सहित 25 अध्यक्ष थे।



