प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर नगर निगम क्षेत्र के भागीरथपुर में अंग्रेजी शराब बनाने के कई उपकरण स्पिरिट रैपर बोतल में भारी अंग्रेजी शराब को पुलिस ने एक कारोबारी के साथ पकड़ने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी व बल भागलपुर गांव में कारोबारी योगेन्द्र सहनी के घर पहुंचे जहां अंग्रेजी शराब बनाने का बोतल रैपर और कई उपकरण के साथ 180 एल की 110 बोतल बरामद की गई। शराब बनाने वाली उपकरण को नष्ट किया गया। गिरफ्तार कारोबारी योगेंद्र को मध्य निषेध कानून के तहत प्राथमिक की दर्ज कर अग्रतर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।



