डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)Etv News 24
नगर परिषद कार्यालय के समीप रहने वाले सेवानिवृत्त सीओ उमेश कुमार के पुत्र हर्ष ने पहले ही प्रयास में बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर (आरडीओ) पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे शहर में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।हर्ष की माता रेनू कुमारी गृहिणी हैं। उनकी सफलता पर परिवार के सदस्य चाचा संजय कुमार, विजय कुमार, किशोर कुमार, राजेश कुमार एवं दिनेश कुमार समेत सभी परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। हर्ष ने मध्य प्रदेश से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, जबकि उनकी प्रारंभिक शिक्षा पटना के बीडी पब्लिक स्कूल से हुई है।हर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा, शहर के जाने-माने पत्रकार एवं ‘तूफान’ के संपादक रहे स्वर्गीय गया प्रसाद, दादी स्वर्गीय कौशल्या देवी, माता-पिता, परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर बनना उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन उनका मुख्य लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा में योगदान देना है। इसके लिए वे लगातार मेहनत और अध्ययन कर रहे हैं।इस अवसर पर राष्ट्रीय नई सभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजद के राष्ट्रीय परिषद सदस्य ई. विनय चंचल ने हर्ष को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने डेहरी का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा, “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा।” उन्होंने युवाओं से शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को संवारने का आह्वान किया।हर्ष दो भाइयों में से एक हैं। उनकी इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र मिश्रा, चंद्रगुप्त मेहरा, जगनारायण पांडेय, सुरेंद्र तिवारी, मदन कुमार, संतोष सिंह, रविंद्र कुमार, निशांत कुमार, राघवेंद्र सिंह विशु, मनोज उपाध्याय, मिथिलेश कुमार, रविकेश उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि अरुण शर्मा, राजद के वरिष्ठ नेता गुड्डू चन्द्रवंशी, धनंजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।




