सासाराम रोहतास/ Etv News 24
रोहतास जिले के तिलौथू स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मैकू राम एक बार फिर चर्चा में हैं। तिलौथू पुलिस ने उन्हें सासाराम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद शिक्षा जगत और स्थानीय राजनीतिक हलकों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मैकू राम का नाम पिछले कई वर्षों से विभिन्न विवादों और प्रशासनिक जांचों से जुड़ता रहा है। तिलौथू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रभार, वित्तीय अनियमितता और प्रशासनिक विवादों को लेकर उनके खिलाफ कई बार शिकायतें सामने आ चुकी हैं। शिक्षा विभाग की ओर से भी उनके कार्यकाल को लेकर जांच और कार्रवाई की प्रक्रियाएं चलती रही हैं। हालांकि इस बार उनकी गिरफ्तारी किस विशेष मामले में हुई है, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। तिलौथू पुलिस द्वारा सासाराम रेलवे स्टेशन से की गई गिरफ्तारी ने एक बार फिर मैकू राम को सुर्खियों में ला दिया है।फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।



