करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अंतर्गत वैश्य पुरा और अख्तियारपुर गांवों के बधार में बुधवार को बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में तीन सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिन्हें ग्रामीणों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि कैमूर जिला के बिदामनचक निवासी सरोज कुमार राम व विश्वास कुमार एक बाइक पर सवार होकर सासाराम की ओर जा रहे थे । इस बीच विपरीत दिशा से कैमूर जिला के गायघाट निवासी मोहन कुमार तेज गति से लहुरबारी की ओर जा रहे थे । जिससे बाइक अनियंत्रित होकर आमने-सामने की टक्कर हो गई । इस घटना में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए । सूचना पर पहुंचे उनके परिजनों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया ।



