प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर वार्ड 2 में स्वर्गीय मिथिलेश कुमार सिंह के बंद घर में 28 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने घर के अलमीरा में रखें लगभग 12 लाख के जेबरात सहित पीतल के 50 हजार के बर्तन आदि लेकर अज्ञात चोर फरार हो गए। आवेदन कर्ता स्वर्गीय मिथिलेश के पुत्र मनीष कुमार सिंह थाना अध्यक्ष को आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर करवाई शुरू कर दी गई है।



