प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से बुढ़ी गंडक नदी व बागमती नदी के तटबंध पर गढ़े जगह-जगह देखे गए हैं मानसून आ जाने के बाद तटबंधों पर मिट्टी बालू देने में कठिनाइयां होगी इसको लेकर क्षेत्र भ्रमण के क्रम में राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अजय कुमार सहनी ने विभागीय अभियंता प्रमुख से लिखित शिकायत करते हुए मांग जताई है कि बाढ़ से पूर्व दोनों नदियों के तटबंधों की मरम्मत हो जाती है तो आने बाढ़ के समय में तटबंधों से रिसाव नहीं होगा लोगों में हड़कंप नहीं होगी। वैसे प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी के जाल में मिट्टी जैसा बहाव देखने को मिला है। गंडक तटबंधों पर सैदपुर माली नगर रमौली लदौरा मैं काफी गड्ढे व पेड़ है उसे भी कटवा कर उसके भीतर गढ़ों की मरम्मत करवाने की मांग जताई है शिकायत प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी व विधानसभा के विपक्षी दल के नेता तेजस्वी यादव को दी है ।



