ETV News 24
Other

स्वतंत्रता सेनानी के ब्रह्म भोज के मौके पर गरीबो मे कंबल का किया गया वितरण

करगहर/रोहतास

करगहर –प्रखंड क्षेत्र के अररूआँँ पंचायत के कुम्हिला गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय शिवपूजन राय के ब्रह्म भोज के मौके पर रविवार को गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया! उनके पुत्र विनोद कुमार सिंह भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष ने गरीबो के बीच कम्बल वितरण किया। अररूआँँ पंचायत के युवा मुखिया राजू सिंह ने बताया कि स्व शिवपूजन राय स्वतंत्रता सेनानी के साथ साथ बहुत ही अच्छे एवं धनी स्वभाव के व्यक्ति थे।उनके ब्रह्म भोज के मौके पर जन प्रतिनिधि के साथ साथ ग्रामीण एवं दूर दराज से आगंतुक सज्जनो ने ब्रह्म भोज में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर राम एकबाल सिंह, अखिलेश कुमार सिंह महाराणा प्रताप सेवा संगठन संरक्षक ,सुनिल सिंह, अनिल सिंह, मनोज कुमार सिंह, मुकेश सिंह,अजीत सिंह, संतोष सिंह ,अनुराग सिंह सहित सभी परिजन मौजूद रहे।

Related posts

CAA/NRC के खिलाफ बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस मीडिया प्रभारी मृत्युंजय पेरियार के नेतृत्व में मसौढी के सड़को पर हजारों-हजार मुस्लिम-हिन्दु एक साथ सड़को पर उतरे

admin

कोरोना वायरस के वजह से मुख्यमंत्री योगी की फटकार के बाद नोएडा के डीएम ने मांगी 3 महीने की छुट्टी

admin

प्रधानमंत्री की दूसरी अपील का समय होने के साथ थाली ताली घंटी और शंख नाद से गूंज उठा पूरा पूर्णिया शहर

admin

Leave a Comment