प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड में एनडीए की विधानसभा स्तरीय बैठक शुक्रवार को बुनियादी स्वामी इंटर कॉलेज करूआ में हुई।जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम साहनी ने किया।जबकि मंच संचालन जदयू के जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने किया।मैके पर जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए नेताओं ने बताया कि एनडीए सरकार के मुखिया नीतीश कुमार ने जो विकाश की इबादत लिखी है। उसके बाद वोट मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।जो भी उम्मीदवार होंगे उन्हें विजय बनाना कार्यकर्ताओं व लोगों का धर्म है।पिछले बीस वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र का गुनोत्तर विकाश हुआ है।अभी डबल इंजन की सरकार में सूचना जन संपर्क मंत्री सह कल्याणपुर विधायक महेश्वर हजारी ने बताया ,कि इस क्षेत्र में कोई भी सड़क नहीं है।जिसका निर्माण हुआ या हो रहा है।बिजली से लगभग सभी घरों को जोड़ा जा चुका है।मौके पर विधान परिषद सदस्य देवेश चंद्र ठाकुर का बताना है, कि इन बीस वर्षों में बिहार का स्वर्णिम काल रहा। सभी क्षेत्रों कार्य हुआ है।सरकार ने सभी के लिए मनरेगा में काम के साथ प्रत्येक गरीब परिवार राशन के उज्जवला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन मुफ्त में दिया गया है।वही बिजली भी एक सौ पच्चीस यूनिट फ्री में दिया जा रहा है।मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि यह बैठक का मुख्य उद्देश्य केवल योजनाओं से मिलने वाले लाभ को बताना है। वोट मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. नीतीश कुमार ने जो काम किया है काम बोलता है. मौके एनडीए के सभी घटक दलों के प्रतिनिधि के द्वारा सरकार के सभी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचने का आह्वान किया. तत्काल में सभी महिलाओं के लिए स्वावलंबी बनाने के लिए योजना बनाइ है।जिसके उद्देश्य को समझते हुए।अहर्ता रखने वाले सभी को जोड़ने की बात कही।मौके पर संबोधित करने वाले में लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह, शकुंतला वर्मा , भोला सिंह, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष धीरज ठाकुर भाजपा के विजय शर्मा अनामिका रजक प्रोफेसर तकी अख्तर हेमंत कुमार अंकित त्रिवेदी सुधीर शर्मा प्रवीण कुमार कन्हैया प्रशांत कुमार सहित दर्जनों नेता उपस्थित रहे।वही काफी संख्या में लोग को संभालते देखे गए चकमेंहसी थाना प्रभारी मनीष कुमार व कल्याणपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा भीड़ को संभालते हुए देखे गए।



